Alia Bhatt Grandfather Death
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके नाना नरेंद्रनाथ राजदान (Narendranath Razdan) का निधन हो गया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। नरेंद्रनाथ पिछले काफी समय से गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ राजदान के निधन की खबर खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाना का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नरेंद्रनाथ अपना 92वां जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने वीडियो शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

उन्होंने लिखा, “मेरे नाना। मेरे हीरो 93 तक गोल्फ खेला, 93 तक काम किया, सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। अपनी पोती के साथ खेला। उनका क्रिकेट पसंद था। उनकी स्केचिंग पसंद आई। अपने परिवार से प्यार करता था और अंतिम क्षण तक.. अपने जीवन से प्यार किया! मेरा दिल दुख से भरा है, लेकिन खुशी से भी भरा है.. क्योंकि मेरे नानाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करती हूं कि उन्हें जो रोशनी देनी थी, उससे पाला गया! हमारे पुनः मिलने तक।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सभी उनके नाना के निधन पर शोक जताते हुए नरेंद्रनाथ राजदान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

वहीं एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने पिता के निधन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डैडी की तस्वीर को शेयर कर लिखा, “डैडी, दादा, निंदी – धरती पर हमारे देवदूत। आपको अपना कहने के लिए हम बहुत आभारी हैं। अपनी चमकीली चमक में डूबा हुआ जीवन जीने के लिए बहुत आभारी हूं। आपकी दयालु, स्नेही, सौम्य और हमेशा जीवंत आत्मा से स्पर्श पाकर धन्य हूं। आप अपने साथ हमारा एक टुकड़ा ले गए हैं, लेकिन हम आपकी आत्मा से कभी अलग नहीं होंगे।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

उन्होंने आगे लिखा, “यह हम सभी में रहता है और हमें हमेशा याद दिलाता रहेगा कि वास्तव में जीवित रहने का क्या मतलब है। आप जहां भी हों – आपकी उस खूबसूरत हंसी के कारण अब यह एक खुशहाल जगह है। हम आपको अपने सिल्ली, सुंदर, मजाकिया लड़के से प्यार करते हैं – जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। कहीं इंद्रधनुष के ठीक ऊपर।”