मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोमवार को अपने ब्लॉग के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि हैदराबाद (Hyderabad) में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट आई है। जिसमें उनका रिब कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज में मांसपेशी फट गई है। एक्टर ने मंगलवार यानि आज अपने ब्लॉग के जरिए अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया हैं।
उन्होंने अपने ब्लॉग में अपने सेहत का हाल देते हुए लिखा, “सबसे पहले.. उन सभी के लिए जो मेरी चोट पर अपनी चिंता व्यक्त करते हैं, क्या मैं आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभार और प्यार व्यक्त कर सकता हूं मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ता हूं.. इसमें समय लगेगा.. और डॉक्टरों द्वारा जो निर्धारित किया गया है उसका पालन पूरी लगन से किया जा रहा है.. आराम करो और छाती तान लो.. सभी काम बंद हो गए हैं और स्थिति में सुधार होने और चिकित्सा आश्वासन देने के बाद ही शुरू होगा। लेकिन सभी के प्रति मेरा अपार आभार..
कल रात जलसा में जलाई गई थी होलिका, होली के दिन तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति… अब हो गई होली आज.. और कल मनाई जा रही है.. तो इस असमंजस में जो हो सकता था वो नहीं हो पाया.. मैं आराम कर रहा हूं और ठीक हो रहा हूं .. लेकिन इस खुशी के त्योहार को मनाने की मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.. होली के रंग आपके जीवन में जीवन के बहुमुखी रंग लायें.. और बाद में .. लेकिन अभी के लिए हमेशा की तरह मेरा आभार..”
गौरतलब है कि फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पसलियों में चोट आई है। जिसके बाद वो शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए। वो इस वक्त मुंबई में अपने बंगले जलसा में रेस्ट कर रहे हैं। इस खबर से उनके फैंस बेहद निराश हैं और उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।