Anil Kapoor Workout Video
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) अनिल कपूर (Anil Kapoor) एक फिटनेस फ्रीक (Fitness Freak) भी हैं। वो 66 साल की उम्र में भी खुद को फिट करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके फिटनेस के भी दिवाने हैं। अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट सेशन का दो वीडियो शेयर किया है। जिसमें अनिल कपूर को माइनस 110 डिग्री सेल्सियस तापमान में एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है।

इतना ही नहीं वो वीडियो में शर्टलेस होकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वो सिर्फ शॉर्ट्स और सिर पर कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जब एक्टर रूम से बाहर निकलते हैं तो उनके साथ कोल्ड स्टीम भी निकलती नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

वीडियो शेयर कर अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, “40 में नॉटी होने का टाइम गया अब यह 60 की उम्र में सेक्सी होने का समय है।” उनके इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्हें ऑक्सीजन मास्क पहनकर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अगर हम बात करें अनिल कपूर के वर्कफ्रंट कि तो वो बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा अनिल कपूर संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में भी रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।