Republic Day 2023
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : आज 26 जनवरी को देशभर में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) मनाया जा रहा है। लोग देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। सभी लोग तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गा रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स ने भी अपने फैंस को रिपब्लिक डे की बधाई दी है। स्टार्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए गणतंत्र दिवस मानते हुए फैंस को विश किया है।

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें भारतीय जवान बर्फ़बारी के बीच तिरंगा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, “विश्व में रह रहें समस्त भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! जय हिन्द! भारत माता की जय!”

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    वहीं अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमारी गौरवशाली विरासत को चिह्नित करने का दिन। इस साल यह दिन मेरे लिए सबसे खास होने वाला है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि क्यों। जय हिन्द।”

    वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिपब्लिक डे विश की हैं। एक्टर अजय देवगन फिल्म्स ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक खास वीडियो शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दिया है।

    अजय देवगन फिल्म्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भारत का नक्शा देखा जा सकता है। ए आर रहमान और गुरु रंधावा ने भी रिपब्लिक डे की बधाई दी है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, “स्वतंत्रता के अमूल्य उपहार और दुनिया के महानतम संविधानों में से एक के लिए हमारे संस्थापक पिताओं को प्यार से याद करना और सलाम करना! हमारी मातृभूमि सदैव समृद्ध रहे !!”

    उन्होंने आगे लिखा, “हम सभी भारतीयों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!” साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी हैप्पी रिपब्लिक डे विश किया है।