Anupam Kher Injured
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) के फैंस को लेकर एक उदास करने वाली खबर सामने आई है। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ (Vijay 69) की शूटिंग के दौरान सेट पर चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे में गंभीर चोट आई है। एक्टर ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो अपने दाएं हाथ में आर्म स्लिंग पहने नजर आ रहे हैं।

एक्टर ब्लैक एंड व्हाइट चेक शर्ट और पैंट पहने हुए हाथ में एक गेंद पकड़े दिखाई दे रहे हैं। एक्टर ने जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “आप स्पोर्ट्स फिल्म करो और आप घायल ना हो!! ऐसा कैसे हो सकता है? कल ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान कंधे में अच्छी खासी चोट लगी। दर्द तो है पर जब कंधे पर स्लिंग लगाने वाले भैया ने बताया की उन्होंने ने ही शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कंधों को इस स्लिंग से सजाया था तो पता नहीं क्यों दर्द का एहसास थोड़ा कम हो गया!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

उन्होंने आगे लिखा, “वैसे अगर थोड़ा जोर से खांसू तो मुंह से हल्की सी चीख जरूर निकलती है! फोटो में मुस्कुराने के कोशिश असली है! एक दो दिनों बाद शूटिंग जारी रहेगी। वैसे मां ने सुना तो बोली, “और दिखा अपनी बॉडी दुनिया को!! तुझे नजर लग गई!” मैंने जवाब दिया “मां! गिरते है शहसवार ही मैदान ए जंग में। वो तिफल क्या गिरेगा जो घुटनों के बल चले!” मां झांपड मारते-मारते रुक गई!” एक्टर के इस खबर से उनके फैंस परेशान हो उठे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।