bollywood-amitabh-bachchan-perform-jan-gan-man-in-sign-language-abhishek-bachchan-says-in-watch-video

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने अलग अंदाज़ के लिए जाते है। इस 15 अगस्त को भारत को आजादी मिलकर 75 साल पूरे हो गए है। इस खास मौके पर देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया गया। देश के हर कोने में बड़ी धूम धाम के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया गया।

    आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने अपने अपने अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया और देशवासियों को संदेश भी दिया। इन सब में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का अंदाज़ कही अलग था। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ (National Anthem in Sign Language) पर परफॉर्म किया। 

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अमिताभ व्हाइट कलर के कोट और ब्लैक ट्राउजर में नज़र आ रहे है। इस वीडियो में वह स्पेशल बच्चों के साथ राष्ट्रगान पर बिना बोले (साइन लैंग्वेज में) परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में लाल किला दिखाई दे रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

    बिग बी ने साइन लैंग्वेज में स्पेशल एबल्ड (विशेष आवश्यकता वाले) बच्चों के साथ ‘जन गण मन’ पर किया हैं। बिग बी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘जय हिंद IN’।

    बिग बी के इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सभी लोग अमिताभ बच्चन के वीडियो पर कमेंट्स कर राहेब हैं। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को अपने खास अंदाज में होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म ‘ऊंचाई’ और ‘ब्रम्हास्त्र’ में नजर आएंगे। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रम्हास्त्र’ 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है।