Boney Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) फिल्म निर्माता (Filmmaker) बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो आए दिन अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक से जुड़ी बातों को अपने प्रशसंकों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक अनसीन तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर एक रेस्टोरेंट की है।

    तस्वीर में दोनों को हंसते हुए देखा जा सकता है। बोनी कपूर आज भी अपनी पत्नी श्रीदेवी की निधन के सदमे से उभर नहीं पाए हैं। वो अक्सर श्रीदेवी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं। बोनी ने तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘यह सिर्फ खुशी थी, ढेर सारी खुशियां।’ उनके इस पोस्ट पर बेटी जान्हवी कपूर ने भी रेड हार्ट इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया है। बोनी कपूर के इस पोस्ट से एक बार फिर दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के फैंस में उनकी यादें ताजा हो गई हैं। बोनी के इस पोस्ट को लाइक करते हुए फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

    बता दें कि बॉलीवुड सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के अचानक निधन से उनके फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी काफी झटका लगा था। फैंस आज भी श्रीदेवी को उनकी फिल्मों के जरिए उन्हें याद करते हैं। श्री देवी को बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है।