मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर फिल्म डायरेक्टर (Director) विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) की बेटी कृष्णा भट्ट (Krishna Bhatt) और उनके बॉयफ्रेंड वेदांत शारदा (Vedant Sarda) अब एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने 11 जून को अपने दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी के सात फेरे लिए। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे। कृष्णा और वेदांत ने शादी के बाद कैमरे के लिए भी पोज दिए और कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।
बता दें कि कृष्णा और वेदांत ने दिसंबर 2022 में सगाई की थी और अब साल 2023 में कपल अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। शादी करने के बाद ही कृष्णा और वेदांत की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गई। जिसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
#WATCH | Actors Hrithik Roshan, Sara Ali Khan, Kartik Aaryan, Aamir Khan, Anil Kapoor, Anupam Kher and others attended the wedding ceremony of Director Vikram Bhatt’s daughter Krishna Bhatt and Vedant Sarda in Mumbai. pic.twitter.com/UeC8jNtXge
— ANI (@ANI) June 12, 2023
कृष्णा और वेदांत की शादी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, अनिल कपूर, पूजा भट्ट, अनुपम खेर, बॉबी देओल, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, सनी लियोन, कुणाल कपूर, अविका गौर और संदीपा धर मेहमान बनकर पहुंचे। सनी लियोन अपने पति और बच्चों के साथ शादी में पहुंची थीं तो वहीं पूजा भट्ट भी अपने पिता महेश भट्ट और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आईं।
मालूम हो कि वेदांत सारदा WTFair नाम से एक ट्रैवल इंजन चलाते हैं। इस कंपनी को उन्होंने साल 2014 में अपने भाई के साथ मिलकर लॉन्च किया था। जो एक हॉलिडे प्लानिंग इंजन है। वेदांत सारदा इस कंपनी के तहत और भी कई चीजें लॉन्च कर चुके हैं। वहीं कृष्णा भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 23 जून को रिलीज होगी। जिसे उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ में राहुल देव, बरखा बिष्ट, अवतार गिल और अमित बहल भी नजर आएंगे। फिलहाल, फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स कृष्णा भट्ट और वेदांत सारदा को नए सफर की बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।