‘Gadar 2’ को लेकर ईशा देओल ने सनी देओल को लिखा इमोशनल नोट

Loading

मुंबई: ‘Gadar 2’ आखिरकार आज थियेटरों में रिलीज हो गई। फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि क्रिटिक्स ने  ‘Gadar 2’ को ज्यादा भाव नहीं दिया। इसके बावजूद थियेटरों में भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही है। इस मौके पर सनी के दोस्तों के अलावा बहन ईशा देओल ने भी सनी को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट्स लिखा है। ईशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल लिखा है कि, ‘आज शेर दहाड़ेगा और अपनी ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगा।’ इसके साथ ही ईशा ने फिल्म के लिए सनी को बधाई दी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

इससे पहले सनी के बड़े बेटे करण देओल ने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें पिता-बेटे की जोड़ी की एक मनमोहक तस्वीर और करण का लिखा गया एक नोट शामिल था। कैप्शन में करण ने बताया कि उन्हें सनी पर कितना गर्व है और उन्होंने उन्हें फिल्म की रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लिखा, ”जैसा कि दुनिया #Gadar2 का बेसब्री से इंतजार कर रही है, मैं आपके लिए एक्साइटेड और गर्व से भर गया हूं.. आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण बेजोड़ है। यहां एक रिमार्केबल रिलीज है पापा!”