‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर की पहली झलक आई सामने, देखकर फैंस हुए हैरान!

Loading

मुंबई: इन दिनों मल्टीस्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की शूटिंग इन दिनों जोरों पर है। फिल्म में रोज नए नए स्टार्स की एंट्री के कारण इसे लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर की एंट्री को कन्फर्म करते हुए उनके किरदार की पहली झलक को सोशल मीडिया पर शेयर किया यही। ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर विलेन बनकर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

रोहित शेट्टी ने दो फोटो शेयर की हैं। एक फोटो में अर्जुन कपूर खून से लथपथ हैं और खतरनाक हंसी हंस रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में वो सिम्बा यानी रणवीर सिंह के साथ आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं। सामने आई दोनों तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अर्जुन फिल्म में खूंखार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।इन फोटो पर फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। 

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ‘सिंघम अगेन’ के शैतान की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। लीजिए पेश हैं सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर।’ वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- ‘MY BABA BADDEST’, फिलहाल अर्जुन के रोल से जुड़ी ज्यादा अपडेट्स सामने नहीं आई है।

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, विक्की कौशल और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की दमदार स्टारकास्ट को देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।