Holi 2023
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : रंगों (Colors) का त्योहार होली (Holi) बेहद करीब है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘होली’ (Holi 2023) का महापर्व इस साल कहीं 7 मार्च तो कहीं 8 मार्च को मनाया जायेगा। इस दिन क्या छोटा और क्या बड़ा सभी एक ही रंग में रंगे हुए नजर आते हैं। अबीर (Abir), गुलाल (Gulal) और तमाम तरह के रंगों (Colours) से लोग काफी उत्साह से होली खेलते है। 

सभी इस फेस्टिवल (Festival) को सेलिब्रेट करने के लिए इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने इसकी तैयारियां पूरी भी कर ली है। वहीं इस बार कई सेलिब्रिटी कपल्स (Celebrity Couples) भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे।

Sidharth Malhotra-Kiara Advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra-Kiara Advani) – बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी के बाद इस बार अपनी पहली होली मनाएंगे। यह कपल 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के सात फेरे लिए हैं।

Maanvi Gagroo- Kumar Varun

मानवी गागरू- कुमार वरुण (Maanvi Gagroo- Kumar Varun) – ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ (Four More Shots Please!) की एक्ट्रेस मानवी गागरू (Maanvi Gagroo) 23 फरवरी, 2023 को अपने बॉयफ्रेंड कॉमेडियन (Comedian) कुमार वरुण (Kumar Varun) के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद ये कपल इस बार अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।  

Abhishek Pathak-Shivaleeka Oberoi

अभिषेक पाठक-शिवालिका ओबेरॉय (Abhishek Pathak-Shivaleeka Oberoi) – डायरेक्टर अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) और फिल्म ‘खुदा हाफिज’ (Khuda Haafiz) की एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) ने  9 फरवरी, 2023 की शाम को गोवा में शादी के सात फेरे लिए। जिसके बाद ये कपल 7 मार्च को अपनी पहली होली मनाएंगे।

Athiya Shetty-KL Rahul

अथिया शेट्टी-केएल राहुल (Athiya Shetty-KL Rahul) – एक्ट्रेस (Actress) और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ शादी के बाद इस बार उनकी पहली होली होगी।  

Hansika Motwani-Sohail Kathuria

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani-Sohail Kathuria) – एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद ये उनकी पहली होली होगी। 

Richa Chadha-Ali Fazal

ऋचा चड्ढा-अली फजल (Richa Chadha-Ali Fazal) – एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल 04 अक्टूबर, 2022 को शादी के बंधन में बंधने के बाद इस बार वो अपनी पहली होली मनाएंगे। 

Nayanthara-Vignesh Shivan

नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayanthara-Vignesh Shivan) – साउथ एक्ट्रेस नयनतारा शादी के बाद अपने पति विग्नेश शिवन के साथ अपनी पहली होली मनाएंगी।  

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt) – मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधने के बाद 7 मार्च को अपनी पहली होली मनाने जा रहे हैं।