Gurucharan Singh

Loading

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 14 दिनों से लापता हैं। बीते 22 अप्रैल को वो दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, जिसके बाद से किसी को उनकी कोई खबर नहीं थी। गुरुचरण सिंह का पूरा परिवार सदमे में है। इसी बीच एक्टर के पिता हरजीत सिंह का बताया सामने आया है।

हरजीत सिंह ने बताया कि जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है, हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें। हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जांच में गुरुचरण सिंह की आखिरी लोकेशन दिल्ली ही पाई गई थी।  

गुरुचरण ने लापता होने से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और उन्हें बर्थडे विश किया था। साथ ही बताया था कि उनके पिता ने कहा कि ऐसा कोई जश्न नहीं था, लेकिन हम घर पर एक साथ थे और अच्छा लगा। अगले दिन उसे मुंबई जाना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोढ़ी ने अपनी गुमशुदगी प्लान की है। उन्होंने अपना फोन पालम में छोड़ दिया। उसके बाद वे दिल्ली से बाहर चले गए। 22 तारीख की शाम से वे लापता हैं। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में जो सामने आया है उसके मुताबिक उन्हें एक रिक्शे से दूसरे रिक्शे में जाते हुए देखा गया। इन सब कड़ियों को जोड़ते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुचरण ने पूरी प्लानिंग के साथ ऐसा किया है।