happy birthday karan-singh-grover-birthday-special-jennifer-winget-slapped-him-unknown-facts-know

करण ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की। (Pic Credit : iamksgofficial/Instagram)

    Loading

    मुंबई, टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। करण ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की। इसके बाद उन्होंने फ़िल्मों में हाथ आजमाया। पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाले करण का जन्म 23 फरवरी, 1982 को नई दिल्ली में हुआ था। 

    करण (Karan Singh Grover) ने अपनी स्कूली पढ़ाई सऊदी अरब के दम्माम से की है। इसके बाद करण ने IHM मुंबई से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की।उन्होंने ओमान के शेरटन होटल में बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम भी किया। इसके बाद साल 2004 में करण ने  मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाया और ग्लैडरग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। जहां उन्हें मोस्ट पॉपुलर मॉडल का अवॉर्ड दिया गया।

    मॉडलिंग करते हुए उन्हें अपने करियर का पहला टीवी शो मिला। उन्होंने साल 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो ‘कितनी मस्त है जिंदगी में’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यह शो एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होता था। इसके बाद करण (Karan Singh Grover) साल 2007 में सीरियल ‘दिल मिल गए’ में नजर आए। इस शो से उन्हें नई पहचान मिली। इस शो में वह अरमान के किरदार में नज़र आये थे। लोगों को करण का किरदार काफी पसंद आने लगा और वो देखते ही देखते पॉपुलर हो गए। इसके बाद करण ने रियलिटी शो झलक दिखला जा 3 और फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया। करण हाल ही में स्टार प्लस के शो ‘कसौटी जिंदगी की सीजन 2’ में नजर आए थे।

    करण (Karan Singh Grover) एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहे हैं। करण ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ  तीसरी शादी की। करण ने साल 2008 में पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। बताया जाता है कि श्रद्धा ने करण को कई बार धोखा देते हुए पकड़ा। उन दिनों करण और झलक दिखला जा की कोरियोग्राफर निकोल से उनके अफेयर की खबरें थीं। जिसके चलते साल 2009 में करण और श्रद्धा का तलाक हो गया।

    इसके बाद करण (Karan Singh Grover) ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की। इन दोनों की मुलाकात सीरियल दिल मिल गए के दौरान हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, जेनिफर से शादी के कुछ महीनों बाद ही करण फिर से दूसरी लड़कियों की ओर आकर्षित होने लगे। जिसके चलते साल 2014 में करण और जेनिफर का तलाक हो गया। 

    खबरों के मुताबिक, एक बार तो जेनिफर ने एक टीवी सीरियल के सेट पर करण (Karan Singh Grover) को किसी लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद जेनिफर खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सेट पर ही करण को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद करण और जेनिफर ने एक महीने तक एक दूसरे से बात नहीं की। 

    साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने फिल्म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में करण और बिपाशा बसु के बीच कई रोमांटिक सीन्स फिल्माए गए। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा में नजदीकियां बढ़ने लगीं।जेनिफर से अलग होने के बाद करण और बिपाशा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इसके बाद साल 2016 में करण और बिपाशा शादी के बंधन में बंध गए। करण सिंह ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर बिपाशा के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।