कभी अपनी बोल्ड एक्टिंग, तो कभी ‘मीटू’ मूवमेंट की वजह से चर्चा में रही हैं तनुश्री दत्ता

तनुश्री ने बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।

    Loading

    मुंबई, बॉलीवुड में ‘मीटू’ (MeToo Movement) की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता (Happy Birthday Tanushree Dutta) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तनुश्री ने बॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। तनुश्री (Tanushree Dutta) का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था। तनुश्री ने वहीं से अपनी स्कुल की पढाई पूरी की। ग्रेजुएशन करने के दौरान ही वह मॉडलिंग करने लगीं। इस वजह से तनुश्री ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी।

    तनुश्री (Tanushree Dutta) ने साल 2003 में मिस इंडिया का ख़िताब जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘चॉकलेट’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’ और ‘रिस्क’ जैसी चुनिंदा फिल्में कीं। तनुश्री फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में इमरान हाशमी के अपोजिट थीं।

    इस फिल्म में तनुश्री (Tanushree Dutta) ने बोल्ड सीन दिए थे, जिसके कारण वह सुर्ख़ियों में रही थी। इसके बाद तनुश्री अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई थी। तनुश्री फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अध्यात्म की खोज में लग गईं। दरअसल, फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद तनुश्री ने फील इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। 

    साल 2010 में तनुश्री दत्ता आखिरी बार फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गयी। कई फिल्मों काम करने के बावजूद कामयाबी हासिल नहीं होने पर वह सब छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। 

    इसके बाद साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में वापसी की। उन्होंने वापसी करते ही नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए भारत में मीटू मूवमेंट (MeToo Movement) की शुरुआत की थी। तनुश्री ने बताया कि साल 2007 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक आइटम सॉन्ग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। हालांकि, नाना पाटेकर ने इन आरोपों का खडंन किया था। इसके बाद भी तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। 

    वहीं तनुश्री के मीटू मूवमेंट (MeToo Movement) के बाद बॉलीवुड में मानों इस मूवमेंट की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और यौन शोषण की घटनाओं के बारे में खुलकर बात की थी। कई महिलाओं ने मीटू मूवमेंट के जरिए अपने साथ हुई दर्दनाक घटना के बारे में बताया था।