हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, सपना चौधरी से था खास रिश्ता

Loading

मुंबई: हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। राजू पंजाबी ने मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजू लगभग 10 दिन से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि राजू पीलिया से पीड़ित थे और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raju Punjabi (@rajupunjabiofficial)

राजू पंजाबी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मशहूर लोक सिंगर थे। उन्हें देसी-देसी, अच्छा लागे से और तू चीज लाजवाब जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता था। उन्होंने सपना चौधरी के साथ कई पॉपुलर अल्बम में अपनी आवाज दी थी।

राजू पंजाबी की मौत से उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजू पंजाबी को श्रद्धांजलि देते हुए इसे हरियाणा संगीत उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।