Priyanka Chopra and Nick Jonas

Loading

मुंबई: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में हैं। प्रियंका ने एक पॉडकास्ट शो में अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे दोनों की फैमिली ने प्रियंका और निक के रिलेशनशिप को स्वीकार किया। शादी के बाद निक ने भारत की संस्कृति के बारे में जाना, तो प्रियंका ने भी उनके कल्चर को अपनाया और विदेश को अपना दूसरा घर बनाया।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक से मिलने के बाद मैं समझी कि अब मुझे इंतजार करना सीखना होगा। सामने वाले को अपनी बात पूरी करने देना है और फिर आपको अपनी बात कहनी है। हम ऐसे हैं, चलो बस चलें, हम लोग थोड़े लाउड होते हैं और हर कोई एक-दूसरे के ऊपर बोलता है।

इसलिए निक को लोगों को काटना सीखना पड़ा। उसे हमारी तरह किसी के ऊपर बोलना सीखना था। वो ऐसा है, हां, मैं ये कह रहा हूं। मुझे सीखना था कि कैसे इंतजार करना है, किसी को बात पूरी करने देनी है। हम दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृति को सीखा।

प्रियंका ने आगे कहा कि उन्हें निक की फैमिली से इंतजार करना, धैर्य रखना सीखा। वहीं निक ने एक्ट्रेस की फैमिली से अपनी बात कहना, लाउड बोलना और भी बहुत कुछ सीखा। ये हम दोनों के लिए नया था, लेकिन इसमें काफी मजा आया और ऐसा करना हम दोनों को अच्छा लगा।

फिल्मों में आने के बाद और कुछ फिल्में हिट होने के बाद उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ चीजें इतनी बिगड़ी कि उन्होंने ब्रेक लेना सही समझा। वेकेशन पर जब वो अमेरिका आईं तो उन्हें हॉलीवुड फिल्म ऑफर हो गई तब उन्होंने सोचा आगे बढ़ने का यही सही मौका है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी प्रोजेक्ट हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा बीते महीने उन्होंने ‘ब्लफ’ का भी ऐलान किया। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया। इसके अलावा एक्ट्रेस अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचीं।