Janhvi Kapoor

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ सालों से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। वहीं हाल ही में एक इवेंट में वह शिखू के नाम का नेकपीस पहने दिखाई दी थीं। इसी बीच अब शादी की अफवाह पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

पैपराजी ने शेयर किया पोस्ट
एक पैपराजी पेज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में बताया गया है कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों तिरुपति मंदिर में ब्याह रचाएंगे। शादी के दौरान जाह्नवी कपूर गोल्डन साड़ी पहनेंगी।

एक्ट्रेस दिया जवाब
पैपराजी का ये पोस्ट देखकर एक्ट्रेस से रहा नहीं गया और उन्होंने इस पर तुरंत कमेंट कर दिया। एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा कि कुछ भी। इस तरह जाह्नवी कपूर ने कन्फर्म कर दिया कि शिखर पहाड़िया के साथ उनकी शादी की खबर झूठी है। बता दें कि एक्ट्रेस के कमेंट पर कई लोगों ने रिप्लाई करके हंसने वाली इमोजी पोस्ट की।

जाह्नवी कपूर कुछ समय पहले कॉफी विद करण में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी स्पीड डायल लिस्ट में तीन लोग हैं, जिसमें से एक शिखर पहाड़िया भी हैं। जब करण जौहर ने उनसे स्पीड डायल लिस्ट में मौजूद तीन लोगों के नाम पूछे, तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि पापा यानी बोनी कपूर, खुशू यानी छोटी बहन खुशी कपूर और शिकू यानी शिखर पहाड़िया हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
जाह्नवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होने वाली है। वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ देवारा में नजर आएंगी। वह उलझन में एक आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी और वरुण के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह राम चरण के साथ पौराणिक फिल्म कर्ण और आरसी 16 में भी दिखाई देंगी।