Laapataa Ladies

Loading

मुंबई: आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज का निर्देशन किरण राव ने किया है। इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हाल ही में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने लापता लेडीज देखी। इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म के कास्ट की जमकर तारीफ की।

एक्ट्रेस ने दी फिल्म के कास्ट को बधाई
आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘लापता लेडीज’ की कास्ट को एक खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि फिल्म देखते हुए बहुत बढ़िया समय बीता। फिल्म की दोनों लेडीज और जेंटलमैन ने मेरा दिल जीत लिया हैं। फिल्म की पूरी कास्ट ने शानदार प्रदर्शन दिया है। आप सभी को बधाई।

प्रियंका ने की जमकर तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म की तारीफ की और इतनी मजेदार फिल्म बनाने के लिए निर्देशक किरण राव को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने लिखा कि किरण राव इस एंटरटेनमेंट और एजुकेशन वाली फिल्म के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। आप और भी ऐसी फिल्में बनाते रहिए।

फिल्म की कहानी
किरण राव की फिल्म लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। ये फिल्म उनका सफर और एडवेंचर खुद को खोजने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस पिक्चर को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। जिसे अब आप घर बैठकर भी देख सकते हैं।

50 दिनों तक सिनेमाघरों में चली फिल्म
किरण राव की लापता लेडीज को बीते 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उनकी ये फिल्म करीब 50 दिनों बड़े पर्दे पर जारी। जिसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी थी।

लापता लेडीज के स्टार कास्ट
लापता लेडीज में प्रतिभा रंता, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि किशन, छाया कदम और दुर्गेश कुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।