mumbai-police-tweeted-after-challaning-kartik-aaryan-wrote-shehzade-can-flout-traffic-rules

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म लोगों का अच्छा मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने जमकर प्रमोशन किया था। वहीं, वह फिल्म रिलीज के दिन कार्तिक अपने माता पिता के साथ बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गए। लेकिन, वह जब वहां से लौट रहे थे, तब उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। 

    17 फरवरी को कार्तिक (Kartik Aaryan) अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए। इस दौरान मुंबई पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया। दरअसल, एक्टर की कार नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्तिक का चालान काट दिया। इतना ही मुंबई पुलिस ने कार्तिक के ही अंदाज़ में ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। 

    मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कार्तिक के कार की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्रॉब्लम? प्रॉब्लम यह थी कि कार गलत साइड पार्क की गई थी! ‘शहजादे’ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं, यह सोचकर ‘भूल’ मत करिए। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, ‘रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।’ 

    एक तरफ कई लोग मुंबई पुलिस के इस अलग अंदाज़ को देख हैरानी जता रहे हैं। तो दूसरी तरफ कुछ लोग मुंबई पुलिस की आलोचना कर रहे है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘यह क्या फिल्म का प्रमोशन है?’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘अगर किसी नेता की गाड़ी होती तब भी क्या ऐसे चालान काटा जाता?’ अन्य एक यूजर ने लिखा कि ‘कुछ लोग प्राइवेट वाहनों पर पुलिस की नेम प्लेट लगाते हैं, उसका क्या?’