Nazriya Nazim Fahadh
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) नजरिया नाजिम फहाद (Nazriya Nazim Fahadh) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर तगड़ी फैन फॉलोइंग्स भी है। नजरिया नाजिम के इंस्टाग्राम पर छह मिलियन से अधिक फैन फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को निराश करने वाला एक ऐलान किया है।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘डीएनडी मोड’ का फैसला किया है। नजरिया नाजिम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान करते हुए लिखा, “सभी सोशल मीडिया से एक ब्रेक ले रही हूं… यह समय है… आप सभी के प्यार और संदेशों को यहां याद करेंगे… जल्द ही वापस आउंगी.. मैं वादा करती हूं….” एक्ट्रेस ने ‘डीएनडी मोड’ हैशटैग किया है।

हालांकि, एक्ट्रेस के सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं नजरिया नाजिम के इस फैसले से फैंस थोड़ा निराश हैं। वो उनके सोशल मीडिया पर कमबैक करने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करेंगे। बता दें कि नजरिया नाजिम साउथ सुपरस्टार फहाद फासिल की पत्नी हैं। दोनों अगस्त, 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।