देखें वीडियो, नीना गुप्ता ने फैंस को दी सलाह, शादी-शुदा इंसान से….

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने फैंस को कमाल की सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है। इस विडियो में उन्होंने कहा कि, कभी भी शादी-शुदा इंसान से प्यार मत करना,

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने फैंस को कमाल की सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है। इस विडियो में उन्होंने कहा कि, कभी भी शादी-शुदा इंसान से प्यार मत करना, मैंने किया और उसका परिणाम  मुझे भुगतना पड़ा है.

नीना गुप्ता ने विडियो में कहा, शादी-शुदा इंसान आपको बताता है कि, वह अपनी पत्नी को पसंद नही करता है। उनके बीच अक्सर बहस होती है। वो शादी शुदा होने के बाद भी आपको उस से प्यार हो जाता है।  यदि आप उससे पूछते हैं कि तुम अपनी पत्नी को तलाक क्यों नहीं दे रहे हैं, तो वह आपको बच्चे या अन्य कारण देता है। फिर आप छुप-छुपकर एक-दूसरे से मिलना शुरू करते हैं। धीरे-धीरे आप एक दूसरे के साथ रात बिताते हैं। इसी दौरान आपको उस इंसान के साथ शादी करने का मन होता है। यदि आप उस से शादी के लिए पूछते हैं, तो वह आपको कारण बताता है कि यह इतना आसान नहीं है। यह सब सुनकर आपको गुस्सा आता है और आप घबराने लगते हैं। आप शायद उनकी पत्नी को सारी सच्चाई बताने के बारे में भी सोचते होंगे। इन सारी बातों के बाद एक दिन अचानक वो आपको छोड़ देता है। तो आप क्या करेंगे? ”,

इस वीडियो के अंत में नीना गुप्ता ने अपने फैंस से कहा कि, कभी कभी शादी-शुदा इंसान से प्यार मत करना। मैंने भी ऐसा ही किया और मुझे परिणाम भुगतने पड़े। इसलिए मैं आपको बता रही हु की ऐसा कुछ करने की कोशिश मत करो।

आपको बता दे कि, नीना गुप्ता सिंगल मदर हैं। मसाबा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी हैं। मसाबा गुप्ता एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर हैं।