Mother's Day
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : रविवार को ब्रिटेन (Britain) में मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया गया है। इस मौके पर एक्ट्रेस (Actress) सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपनी बेटी और बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को उनकी पहली मदर्स डे पर शुभकामनाएं दी हैं। सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया भट्ट की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर आलिया भट्ट के प्रेग्नेंसी के दौरान की हैं। तस्वीर में आलिया पिंक सूट में सोफे पर बैठकर आराम करती दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। सोनी राजदान ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “हर बच्चे के साथ एक मां का भी जन्म होता है। हैप्पी मदर्स डे।” बता दें कि आलिया भट्ट 14 अप्रैल, 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरे ली थी। 6 नवंबर, 2022 को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने राहा कपूर रखा है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में लंदन में अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया हैं। 

अगर हम बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके पास फरहान अख्तर की निर्देशित फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। जिसमें आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी।