Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इसी महीने आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी रचाने जा रही हैं। कपल के सगाई के बाद फैंस इनके वेडिंग का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दोनों बहुत जल्द एक-दूजे के होने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग अरेंजमेंट राजस्थान के उदयपुर में स्थित आलीशान होटल लीला पैलेस और द ओबरॉय उदयविलास में किया जाएगा। खबरों की माने तो शादी की रस्में दो दिन 23 और 24 सितंबर तक चलेगी। जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आलीशान महल में 200 से अधिक गेस्ट के रहने का अरेंजमेंट किया गया है। कपल की शादी में बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनीतिक हस्तियां नजर आ सकती है। वहीं इस वेडिंग फंक्शन में 50 से अधिक वीआईपी गेस्ट के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। शादी के बाद गुरुग्राम में परिणीति और राघव के शादी की रिसेप्शन पार्टी की भी खबरें हैं। 

बता दें कि इसी साल की शुरुआत में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग की खबरें सामने आई थी। 13 मई, 2023 को दोनों ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट कर अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया था। कपल की सगाई समारोह में कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।