Parineeti Chopra Raghav Chaddha Wedding
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की इसी साल मई में इंगेजमेंट सेरेमनी हुई है। जिसके बाद फैंस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन कपल की शादी को लेकर नए-नए अपडेट्स भी सामने आते रहते हैं। वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिशेप्शन को लेकर एक अहम खबर सामने आई है।

जहां पहले यह खबर सामने आई थी कि परिणीति और राघव तीन जगह गुरुग्राम, चंडीगढ़ और मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन देंगे। वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो नहीं बल्कि एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने का प्लान कर रहे हैं। कपल गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ में रिसेप्शन देने का सोच-विचार कर रहे हैं।

खबरों की माने तो हाल ही में परिणीति और राघव इसी होटल में फूड टेस्टिंग के लिए होटल गए थे। कपल के पैरेंट्स शुक्रवार को 9 बजे फूड टेस्टिंग के लिए ‘द लीला एम्बियेंस गुरुग्राम होटल’ होटल पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान परिणीति और राघव नजर नहीं आए थे। वहीं परिणीति और राघव की शादी को लेकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कपल उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि इसी जगह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी हुई थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

हाल ही में परिणीति और राघव अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था और दोनों ने लंगर के बर्तन धोकर सेवा भी की थी। फिलहाल, फैंस कपल की शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।