Ranbir Kapoor

Loading

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी एक्टर के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसके बाद एक्टर को पैपराजी पर गुस्सा आ जाता है। एक्टर का ऐसा अवतार देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रणबीर कपूर को आया गुस्सा
रणबीर कपूर शनिवार को रामायण की शूटिंग से ब्रेक लेकर एक इवेंट में शामिल हुए। वह एक ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने के लिए गुजरात के सूरत पहुंचे थे। इस इवेंट से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी की भाषा सुनकर एक्टर हैरान हो गए हैं और बिना कुछ बोले गुस्से में वहां से चले जाते हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
वायरल वीडियो पर लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पैपराजी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये पपराजी किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। रणबीर भी हैरान है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर रणबीर ने कुछ बोल दिया होता, तो उनको कितना ट्रोल किया जाता। उस पैपराजी  पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। 

एक अन्य ने लिखा कि अब समय आ गया है। इन पैपराजी के लिए सख्त नियमों की जरूरत है। कैमरा हाथ में आने से पैपराजी नहीं बन पाते कुछ तमीज होनी चाहिए। पैपराजी पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें उनकी हद याद दिला रहे हैं। इस इवेंट में अभिनेता ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे।

रणबीर कपूर का करियर
नितेश के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ के सेट से शुक्रवार को रणबीर कपूर और साई पल्लवी का लुक लीक हो गया था। लीक हुई तस्वीरों में एक्टर को भगवान राम और एक्ट्रेस को मां सीता के अवतार में देखा जा सकता है। इसके अलावा रणबीर कपूर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के सीक्वल एनिमल पार्क में डबल रोल में दिखाई देंगे। वह अबरार के छोटे भाई अजीज और रणविजय की भूमिका में नजर आएंगे।