Ranveer Singh and Deepika Padukone

Loading

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से दीपिका पादुकोण संग शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी है। इस वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। इसी बीच रणवीर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर सारी गलतफहमी दूर की है।

रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी करते हुए बताया कि एक्टर ने 2023 की सभी पोस्ट को हाइड किया है। इसके साथ उन्होंने शादी की पोस्ट भी हाइड की। इसी कारण उनके इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो नहीं दिख रही है। फिलहाल कपल अपने बेबीमून को जमकर एन्जॉय कर रहा है। आपको बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंट है और फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की की एक फोटो वायरल हुई थी। इसमें कपल शिप से उतरते नजर आ रहे थे। इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा था। रणवीर और दीपिका के करीबी सूत्र ने बताया कि कपल की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हो रही है और वे अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हैं। दोनों फिलहाल छुट्टी पर हैं।

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और करीना कपूर के साथ रणवीर सिंह का भी अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।