‘मिर्जापुर सीजन 3’ में नजर आएंगी रसिका दुग्गल, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Loading

मुंबई: अमेजन प्राइम के वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया बीबी बिना त्रिपाठी तो आपको याद होगी ही। इस पूरी सीरीज में यही एक ऐसा कैरेक्टर था जिसके बोल्डनेस ने पूरी सीरीज को सुपरहिट बना दिया था। इस किरदार को निभाया है एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने। जो ना केवल एक मझी हुई थियेटर आर्टिस्ट हैं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म की जाना-पहचाना नाम भी बन चुकी हैं। जल्द ही रसिका दुग्गल ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में भी नजर आने वाली हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में रसिका दुग्गल ने मिर्जापुर शो से एक क्लिप साझा किया है। वीडियो में वह फोन पर बात करते हुए कह रही हैं, जल्दी करेंगे ठीक है मिर्जापुर 3 की रिलीज… रिस्क नहीं ले सकते।’ बता दें कि रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में अपना काम पूरा कर लिया है और हाल ही में उन्हें इसके लिए डबिंग करते हुए भी देखा गया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasika (@rasikadugal)

‘मिर्जापुर सीजन 3’ के अलावा, रसिका दिल्ली क्राइम के अगले सीजन में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में रसिका ने नीति सिंह का रोल निभाया था।  उनकी आनेवाले प्रोजेक्ट में लॉर्ड कर्जन की हवेली, फेयरी फोक, लिटिल थॉमस भी शामिल हैं।