मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में अपने नए लुक में स्पॉट किए गए हैं। एक्टर को बाल्ड लुक (Bald Look) में देखा गया है। सलमान खान के इस नए लुक का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
दरअसल, सलमान खान रविवार को मुंबई में एक पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। जहां उन्हें कार से उतरने के बाद उनके नए लुक को देखकर वहां मौजूद लोग सरप्राइज हो गए। एक्टर का बाल्ड लुक देख फैंस को 20 साल पहले वाले भाईजान याद आ गए। वहीं उनके इस नए लुक को देख प्रशंसकों में ‘तेरे नाम 2’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि शायद सलमान खान अपनी फिल्म ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं।
सलमान खान के इस नए लुक का एक वीडियो फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयाबालन ने अपने ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान जैसे ही अपनी कार से उतरते हैं वैसे ही उनके इस नए बाल्ड लुक को देखकर फैंस को ‘भाई, भाई’ चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इस दौरान एक्टर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।
How is megastar Salman Khan’s new look?
||#Tiger3 | #SalmanKhan || pic.twitter.com/s1bJRcPodU
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) August 20, 2023
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट कि तो इसी साल अप्रैल में सलमान खान की स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनके अपोजिट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा। फिल्म इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।