Photo - Social Media
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की आज 19 जनवरी को राधिका मर्चेंट से सगाई हुई। लंबे समय से एक-दूसरे को जानने के बाद इस कपल की गुरुवार को मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में सगाई हुई। कई सेलिब्रिटीज को फंक्शन में देखा गया। मेहंदी के दौरान राधिका गुलाबी रंग वाले कढ़ाई के लेहंगे में नजर आई जिसे अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया था। यह तस्वीर अबू जानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। राधिका का यह लुक उनके मेहंदी के दिन का था। इस लुक में राधिका बहुत ही प्यारी दिख रहीं हैं। राधिका को मेहंदी समारोह में घर मोरे परदेसिया गाने पर डांस करते देखा गया था।

    अनंत और राधिका पिछले महीने अपने रोका समारोह के लिए राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर गए थे। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया था। रोका के बाद एंटीलिया में एक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर और अन्य स्टार्स ने भाग लिया। रोका के लिए, राधिका ने एक सुंदर गुलाबी कुर्ता सेट पहना था जो सजावट से भरा हुआ था।

    Radhika Merchant and Anant Ambani and Neeta Ambani

    राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से अपनी डिग्री हासिल की और वर्तमान में एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं।

    बता दें राधिका को इससे पहले अंबानी परिवार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देखा गया है। 2022 में, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने उनके लिए एक भव्य अरंगेत्रम समारोह आयोजित किया था, जो एक नर्तक के औपचारिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद होने वाला एक औपचारिक कार्यक्रम है।