मुंबई: सलमान खान अपने अपकमिंग शो ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ को सफल बनाने की हर संभव कोशिश में जुटे हुए हैं। उनकी ये कोशिश कंटेस्टेंट के चुनाव में भी साफ नजर आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली और इंडियन आइडल सीजन 1 के विनर अभिजीत सावंत को बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि इन दोनों ने इस रियलिटी शो में शामिल होने के लिए हामी भरी है या नहीं इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाले इस रियलिटी शो को सलमान खान खुद होस्ट करने वाले हैं।
Everyone’s favourite @beingsalmankhan is all set to bring back India’s biggest reality show, Bigg Boss to OTT!
Aur iss baar, lagayenge bhi aap aur bachayenge bhi aap.
Stay tuned for the #BBOTT2 anthem drop. #BBOTT2onJioCinema streaming free 17 June onwards. #BiggBossOTT2 pic.twitter.com/iszM0a7Zdo
— JioCinema (@JioCinema) June 6, 2023
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी’ के दूसरे सीजन में पूनम पांडे, अवाज दरबार, पूजा गौड़, अंजलि अरोड़ा, महेश पुजारी, फैसल शेख, संभावना सेठ, अनुराग दावोल आदि नजर आएंगे। इस बार बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन पहले से काफी अलग होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स को जंगल की थीम पर बने घर में रहना होगा। इसके तहत घर के गार्डन को जंगल का लुक दिया गया है। इन सभी दस कंटेस्टेंट्स को छह हफ्ते इसी घर में रहना होगा। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 17 जून को जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाएगा।
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ सीजन-1 में दिव्या अग्रवाल विनर रही। इसके अलावा शमिता शेट्टी, राकेश बापट, उर्फी जावेद, जीशान खान, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन सहित कुल 15 मजबूत खिलाड़ियों ने पहले सीजन में भाग लिया था। बिग बॉस ओटीटी के पहले एपिसोड को करण जौहर ने होस्ट किया था। लेकिन इस बार करण की जगह सलमान खान शो के होस्ट होंगे।