Happy New Year 2023
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : नए साल (New Year) का आगाज हो चुका है। सभी न्यू ईयर 2023 के जश्न में डूबे हुए हैं। हर तरफ खुशियों का माहौल हैं। इस दिन को सभी रात से ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। लोग सभी को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) सितारें (Stars) भी अपने काम से ब्रेक लेकर अपना न्यू ईयर मनाने वेकेशन पर निकल गए हैं। जहां कटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपने पति एक्टर विक्की कौशल के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान पहुंची हैं।

    तो वहीं करीना कपूर खान भी अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ न्यू ईयर स्विट्जरलैंड में मना रही हैं। सभी स्टार्स अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने प्रशंसकों को न्यू ईयर 2023 विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘नया नया मुबारक हो 2023 को पूरे दिल से ला रहा है .. कम्फर्टेबल सबसे स्वादिष्ट चीनी और सबसे प्यारे लोग ! चलो चलो नए साल के लिए तैयार हैं।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने हॉलीवुड फिल्म ‘फ़ॉरेस्ट गम्प’ के एक सीन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें सभी नया साल मना रहे हैं। वहीं लेफ्टिनेंट डैन की भूमिका निभाने वाले शांति से बैठे हैं। रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मैं आपको महसूस करता हूं, लेफ्टिनेंट डैन’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर थाईलैंड से अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘2023 मैं तैयार हूं क्या आप तैयार हैं?’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

    कृति सनोन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर न्यू ईयर विश करते हुए लिखा, ‘सभी को नया साल मुबारक हो 2023 सकारात्मकता, खुशी, प्यार, दया, धूप और सपनों से भरा हो जो आपको जीवंत महसूस कराते हैं!’

    बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। प्यार और प्रार्थना हमेशा।’ वीडियो में एक्टर ने कहा वो इस नए साल खुश रहेंगे और वो भारत भ्रमण करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो इस नए साल पर आलोचनाओं से बचेंगे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    एक्टर धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘दोस्तों, नया साल मुबारक हो। आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए हमेशा आपको प्यार करता हूं।’

    वहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नया साल मुबारक हो 2023 !! आप सभी को अनंत प्यार और खुशियां भेज रहा हूं!’

    एक्टर किच्चा सुदीप ने लिखा, ‘मैं हर एक को 2023 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

    जियो और जीने दो। प्यार दो और प्यार कमाओ सभी को क्षमा करें और खुश रहें, आप सभी को प्यार। लगभग सब कुछ के लिए धन्यवाद।’