Happy Holi 2023
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली (Holi) बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है सभी अबीर-गुलाल के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं इसके रंग में बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood Celebrities) भी रंगे हुए हैं। सितारों ने होली पर अपने फैंस को भी विश किया है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से फैंस को होली विश किया है। उन्होंने लिखा, ‘T 4578 – होली की अनेक अनेक शुभकामनाएं।’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।

वहीं एक्टर अजय देवगन ने भी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्हें भस्म लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर कर अजय देवगन ने लिखा, “भोला’ की टीम की तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनाएं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा, “होली त्योहार है रंगों का… मस्ती और मोहब्बत के ढंगों का… बुराई पे नेकी की जीत का… इंसानियत, शराफ़त और प्रीत का… तो आइए खेलें होली… बोलके प्रेम की बोली… होली की ढेर सारी शुभकामनाएं…”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होलिका दहन का वीडियो शेयर की हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मां और बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “हम छोटी-छोटी चिठ्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं, यह होली आपके और आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए प्रियजनों। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ के एक सीन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्हें बुलेट पर जाते हुए देखा जा सकता है। वो अबीर-गुलाल से रंगे हुए हैं। उन्होंने होली विश करते हुए इसे अपना होली मूड बताया है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें येलो ड्रेस में देखा जा सकता है। तस्वीर में उनके फेस पर गुलाल लगा हुआ दिखाई दे रहा है। अनन्या पांडे ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “बुरा ना मानो होली है!!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

उनके इस तस्वीर को फैंस से लेकर सेलेब्स सभी लाइक कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को श्वेता बच्चन ने भी लाइक कर लिखा, “येलो इस योर कलर” उनके इस तस्वीर को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।