Pran Birth Anniversary
Pic : Social Media

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) दिवंगत (Late) अभिनेता (Actor) प्राण (Pran) का आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 12 फरवरी, 1920 को बल्लीमारान, पुरानी दिल्ली में एक धनी पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण सिकंद एक सिविल इंजीनियर साथ ही एक सरकारी सिविल ठेकेदार थे और उनकी मां रामेश्वरी थीं। प्राण ने 1945 में शुक्ला सिकंद से शादी की। जिनसे उनके दो बेटे, अरविंद और सुनील सिकंद और एक बेटी, पिंकी हैं। प्राण हिंदी फिल्मों में अपने खलनायिकी के लिए मशहूर थे।

    आज भले ही वो हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी फिल्मों को बड़े उत्साह के साथ देखते हैं। प्राण अपने फिल्मी करियर में इंडस्ट्री को 362 से अधिक फिल्में दे चुके थे। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि अभिनेता प्राण को उनकी जिस फिल्म ने रातों रात बॉलीवुड का सुपरस्टार दिया था। उसी जंजीर को प्राण साहब ने रिलीज होने के 20 सालों बाद देखा था। इसका जिक्र खुद बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) ने इस बात का जिक्र किया था कि प्राण खुद की फिल्में कभी नहीं देखते थे। 

    उनकी सुपरहिट फिल्मों में ‘खानदान’, ‘पिलपिली साहब’, ‘हलाकू’, ‘मधुमती’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘राम और श्याम’, ‘आंसू बन गए फूल’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘बे-ईमान’, ‘जंजीर’, ‘मजबूर’, ‘डॉन’, ‘अमर अकबर एंथोनी’ और ‘दुनिया’ जैसी कई अन्य फिल्में शामिल है। वो कई पुरस्कारों से भी नवाजे सजा चुके थे। जिसमें पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी शामिल है। 12 जुलाई 2013 को प्राण का मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में निधन हो गया था।