Tunisha Sharma Birthday
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) की मशहूर एक्ट्रेस (Actress) तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर 2022 को अपने शो के सेट पर ही फांसी लगाकर सुसाइड (Suicide) कर ली थी। एक्ट्रेस 20 साल की उम्र में ही इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ गईं। उनके निधन के बाद उनका पूरा परिवार टूट सा गया है। वहीं उनकी मां वनिता शर्मा भी अपनी बेटी को खोकर काफी दुखी हैं। तुनिशा शर्मा के निधन से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी तगड़ा झटका लगा है।

    एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का आज 21वां जन्मदिन है। अभिनेत्री अपने जन्मदिन के 10 दिन पहले ही अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-कबुल’ के सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। बता दें कि तुनिशा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 को हुआ था। तुनिशा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां वनिता शर्मा ने तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान पर तुनिशा शर्मा को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाई है। साथ ही उन्होंने शीजान खान पर तुनिशा शर्मा को प्यार में धोखा देने का भी इल्जाम लगाई हैं।

    पुलिस ने शीजान खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां अदालत ने शीजान खान की पुलिस कस्टडी को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। वहीं तुनिशा शर्मा के परिवारवालों ने इस मामले को लव जिहाद का रूप देते हुए शीजान खान पर तुनिशा शर्मा से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया हैं। हालांकि, पुलिस ने इससे साफ इंकार किया है। वहीं पिछले दिन हुए प्रेस कांफ्रेंस में शीजान खान की बहनों ने भी कई खुलासे किए थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

    बहनों का कहना था कि शीजान खान और तुनिशा शर्मा का ब्रेकअप हुआ था, लेकिन उनके बीच कभी लड़ाई नहीं हुई थी। बता दें कि एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा महज 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर में एंट्री की थी। उन्होंने टीवी सीरियल ‘महाराणा प्रताप’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो टीवी सीरियल ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ में नजर आई थीं।