मुंबई : 30 दिसंबर का दिन काफी दुख भरा था इस दिन कई बड़ी घटनाएं हुई देश के प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मां हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) का निधन शुक्रवार की सुबह को हो गया। वहीं 30 दिसंबर को ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले भी इस दुनिया को अलविदा कह गए। तो वहीं शुक्रवार को ही क्रिकेटर ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि ऋषभ पंत कार खुद ड्राइव कर रहे थे। ऋषभ पंत के फैंस ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर को सुनकर काफी उदास हो गए। सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं आपके और आपके परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।’ उर्वशी रौतेला के इस ट्वीट को कई यूजर्स ने ऋषभ पंत के लिए बताया है। जिससे यूजर्स काफी खुश हैं और वो उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अब तो भाई ठीक हो ही जाएंगे
— Ankit Dev Arpan (@nationalistAKD) December 30, 2022
ये ज्यादा जरूरी था।
— Ashish Urmaliya (@TheJournalistIN) December 30, 2022
Yaar ye kitni osm (Dil ki) hai 😍
— Ambikesh Tiwari (@Ambikes48519996) December 30, 2022
ये होता है सच्चा प्यार …😍 #truelove pic.twitter.com/5ZJ1QnMXPD
— Rahul Rao (@RahulJiRao) December 30, 2022
This tweet is for:
— Kajod Choudhary (@kcjpr) December 30, 2022
एक यूजर ने लिखा, ‘ये ज्यादा जरुरी था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यार ये दिल की कितनी अच्छी है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये होता है सच्चा प्यार’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘अब तो भाई ठीक ही हो जाएगा।’ एक अन्य यूजर ने वोटिंग करते हुए लिखा, ‘ये ट्वीट किसके लिए है – नरेंद्र मोदी, पेले, ऋषभ पंत’