99 साल की उम्र में कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का हुआ निधन

    Loading

    Choreographer Shiamak Davar mother dies at the age of 99: मशहूर डांस कोरियोग्राफर श्यामक डावर (Shiamak Davar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके मां पूरन डावर (Puran Davar) का निधन हो गया है। श्यामक डावर की मां ने आज सुबह आखिरी सांस ली। वह 99 साल की थी। मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ती उम्र के कारण वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका इलाज चल रहा था लेकिन बढ़ती उम्र के कारण बॉडी ने उनका साथ देना बंद कर दिया था । मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें श्यामक डावर अपनी मां के साथ नजर आ रहे है।  

    पैपराजी विरल भयानी ने तस्वीर के साथ लिखा ‘शामक की मां पुरन डावर का दुखद निधन हो गया है। ख़राब सेहत के कारण उनकी मौत हुई है। गुरुवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। #shiamakdavar और उनके परिवार के प्रति संवेदना।‘ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बॉलीवुड सेलेब्स को जैसे-जैसे इस खबर का पता चल रहा है वह शोक जाता रहे हैं। बता दें, कोरियोग्राफर श्यामक डावर अपनी मां पूरन डावर के बेहद करीब थे। फिल्म इंडस्ट्री में श्यामक डावर की पहचान डांस के क्रांति लाने को लेकर होती है। उन्हें ‘समकालीन नृत्य के गुरु’ के रूप में जाना जाता है। मालूम हो कि फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए श्यामक डावर को बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  मिला था। यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी।