raju

    Loading

    मुंबई: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अपनी सेहत को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। पिछले 15 दोनों से कॉमेडियन एम्स अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर की एक टीम उनका इलाज कर रही है। ऐसे में राजू श्रीवास्तव के सचिव गरवित नारंग ने उनकी सेहत से जुड़ी नई जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि ‘उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजू को आखिरकार होश आ गया है। राजू को सुबह 8.10 बजे होश आया है। इसके बाद 9 बजे डॉक्टर्स की टीम ने राजू को चेक भी किया था। राजू श्रीवास्तव को पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था।’ राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर हैं। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने एंजियोप्लास्टी की और उनका स्टेंट हटा दिया। एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

    जिम में एक्सरसाइज के दौरान राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गई। राजू श्रीवास्तव जिम में कसरत कर रहे थे, जहां उन्हें ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सीने में दर्द हुआ। उस समय उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तभी से राजू श्रीवास्तव बेहोश थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। राजू की एंजियोग्राफी भी की गई थी। उनके दिल में शत-प्रतिशत ब्लॉकेज पाया गया। देशभर में फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    राजू श्रीवास्तव के करीबी सुनील पाल ने भी एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ‘राजू श्रीवास्तव का वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए कहा था, ‘राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जा रही जानकारी पर नजर रखें।’