Honey Singh and Shalini Talwar

    Loading

    नई दिल्ली. बॉलीवुड गायक-अभिनेता ‘यो यो हनी सिंह’ (हिरदेश सिंह) को दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार एक नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा दायर एक नए आवेदन पर भेजा गया।

    आवेदन में शालिनी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हनी सिंह या उनकी कंपनियों के स्वामित्व वाली अचल और चल संपत्ति को थर्ड पार्टी को बेचने से रोकने की मांग की गई है।

    शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में वे 3 सितंबर 2021 को तीस हजारी कोर्ट पेश हुए थे। जहां वे अपने बॉडी गार्ड्स से घिरे हुए थे। खबरों के अनुसार यह सुनवाई ओपन कोर्ट में नहीं बल्कि जज के चेंबर में हुई थी।  इस दौरान हनी सिंह के वकील ने उनकी इनकम की रिपोर्ट भी कोर्ट को सौंपी थी। वहीं इसके बाद जज ने हनी सिंह और शालिनी की काउंसलिंग भी की थी।

    इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने हनी सिंह को पेश होने को कहा था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती के साथ कहा था कि, हनी सिंह को कोर्ट में पेश होना होगा। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

    वहीं सुनवाई के दौरान हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा था कि, हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए। वकील ने दिल्ली के कोर्ट को विश्वास दिलाया था कि, हनी सिंह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे।

    बता दें कि शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत केस दर्ज किया है।

    उल्लेखनीय है कि हनी सिंह और शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी सिख रीतिरिवाज से हुई थी। हालांकि इस शादी के बारे में बाहर किसी को कोई पता नहीं चला। लेकिन जब 2014 में हनी सिंह ने रियलिटी शो इंडियाज रॉकस्टार के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगों से मिलवाया था। तब सभी लोग हैरान हो गए थे।