देव आनंद का इन अदाकाराओं के साथ रह चुका है अफेयर, जीनत अमान का नाम भी शामिल

    Loading

    Dev Anand love story with 3 leading ladies of B-town, Zeenat Aman name is at the fore: साल 1947 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर तीन लोगों का राज था पहले राज कपूर, दूसरे ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार और देव आनंद का। इन तीनों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग जगह मनाने के कमियाबी हासिल की थी। बात अगर देव आनंद की करें तो, अभिनेता का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद देव आनंद करियर बनाने के लिए लाहौर से बंबई आ गए थे। देव आनंद के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको आशिक दिल मिजाज से रूबरू करवाते है। 

    देव आनंद और सुरैया

    देव आनंद और सुरैया की प्रेम कहानी साल 1948 में उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई थी। यह दोनों साथ में पहली बार फिल्म विद्या में दिखाई दिए थे। अभिनेत्री सुरैया देव आनंद के अपोजिट कास्ट की गई थी। साथ में काम करते-करते देव आनंद अदाकारा और गायिका सुरैया को काफी पसंद करने लगे थे। देव आनंद ने अपने ऑटोबायोग्राफी में खुलासा किया था कि ‘मैं और सुरैया एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। उस दौरान ऐसा एक भी दिन नहीं होता था जब हमने बात नहीं की हो। लेकिन सुरैया की नानी देव आनंद संग उनके रिश्ते के खिलाफ थी। इसके बाद देव आनंद का दिल टूट गया था और वह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 

     

    देव आनंद और कल्पना 

    सुरैया के इश्क में पागल देव आनंद के जीवन में कल्पना की एंट्री हुई। फिल्म बाजी के दौरान कल्पना और देव आनंद एक दूसरे के करीब आए। अभिनेता ने अपनी बायोग्राफी में कहा था कि कल्पना जब उनके जीवन में आई तो वह उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गई। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। 

    देव आनंद और जीनत अमान 

    देव साहब ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए टीना मुनीम और जीनत अमान जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों को बड़े पर्दे पर पेश किया। इस दौरान न्यू कमर्स जीनत अमान पर देव आनंद अपना दिल हार बैठे थे। ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान बड़े पर्दे पर भाई-बहन के किरदार में दिखाई दिए। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन उनका यह इश्क ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। खैर, देव साहब का निधन साल 2011 में लंदन में हुआ। साथ ही बॉलीवुड ने एक बेहतरीन अभिनेता को हमेशा के लिए खो दिया।