Ayaz Khan Baby First Look
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) शोज (Shows) से लेकर फिल्मों (Films) तक अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर (Actor) अयाज खान (Ayaz Khan) बीते बुधवार को पिता बन गए हैं। उनके घर में इस वक्त जश्न का माहौल बना हुआ है। उनके घर में बच्चे की किलकारियां गूंज रही हैं। बता दें कि एक्टर अयाज खान की पत्नी जन्नत ने बुधवार यानि 21 दिसंबर की सुबह को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। कपल पैरेंट्स बनकर काफी खुश हैं। इतना ही नहीं कपल ने अपनी लाडली का नाम भी काफी प्यारा और सुंदर रखा है।

    अयाज खान और जन्नत ने अपनी बेबी गर्ल का नाम दुआ हुसैन खान रखा है और उन्होंने इस खुशी को अपने फैंस के साथ बांटते हुए अपनी बेटी की पहली झलक को भी अपने प्रशंसकों के साथ शेयर किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली झलक को शेयर किया है। तस्वीर में बेबी गर्ल पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही है। हालांकि, तस्वीर में दुआ का चेहरा नहीं दिखाया गया है। अयाज खान ने अपनी बेटी की पहली झलक को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दुआ सच होती है! 21:12:22 को, अल्लाह ने हमें हमारी बच्ची दुआ हुसैन खान के आगमन के साथ आशीर्वाद दिया।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ayaz Khan (@ayazkhan701)

    अयाज खान के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। सभी काफी खुश हैं। बता दें कि अयाज खान और जन्नत अपनी शादी के पांच साल बाद पैरेंट्स बने हैं। अयाज खान ने अपनी पत्नी जन्नत के प्रेग्नेंसी का ऐलान 30 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी जन्नत के साथ एक तस्वीर शेयर कर किया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ayaz Khan (@ayazkhan701)

    तस्वीर में जन्नत बेबी बंप दिखाती हुई नजर आई थीं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, ‘हमारा सबसे बड़ा साहसिक कार्य शुरू होने वाला है! बेबी खान जल्द ही आ रहा है। हम अपने जीवन के इस नए अध्याय में प्रवेश करने के लिए चांद पर हैं। हमारा परिवार दो छोटे पैरों से बढ़ेगा। अल्लाह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा है।’