तलाकशुदा अदिति राव हैदरी ने की थी 21 साल की उम्र में शादी, पर्सनल लाइफ को नहीं करती हैं जग जाहिर

    Loading

    Divorce Aditi Rao Hydari married at the age of 21, does not reveal personal life: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आज अभिनेत्री अपना बर्थडे मना रही है। अदिति का जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद के एक शाही परिवार में हुआ था। अदिति के परदादा अकबर हैदरी साल 1869 से लेकर 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा अभिनेत्री मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी भी हैं। वैसे आपको बता दें, अदिति अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना ज्यादा पसंद करती है। वह अपने परिवार और तलाकशुदा होने का जिक्र किसी से करना बिलकुल पसंद नहीं करती। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो साल 2009 में अदिति ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से सात फेरे लिए थे। उस समय अभिनेत्री 21 साल की थी। 17 साल की उम्र में अदिति की मुलाकात सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन अदिति और सत्यदीप की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2013 में तलाक लेकर दोनों अलग हो गए। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Satyadeep Misra (@instasattu)

     

    अदिति के फिल्मी करियर की बार करें तो, मलयालम फिल्म ‘प्रजापति’ से अदिति राव हैदरी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री हिंदी फिल्म ‘दिल्ली 6’ में अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री के बाद अदिति कई हिट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करती दिखाई दी। इन फिल्मों में ‘रॉकस्टार’ ‘मर्डर 3’, ‘फितूर’, और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में शामिल हैं।