एकता और उनकी मां शोभा कपूर की बड़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए जारी हुए वारंट

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। बिहार कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने यह गिरफ्तारी वारंट वेबसीरीज XXX के सिलसिले में जारी किया है। जिसमें देश के जवानों की पत्नियों को जवानों की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। बिहार के बेगूसराय में दर्ज इस शिकायत के बाद अब गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर की इस वेब सीरीज को लेकर सेना का अपमान करने को लेकर पिछले साल यानि 2021 में बेगूसराय की कोर्ट में केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने इस मामले में एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक ने कहा कि वेबसीरीज कंपनी की निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर ने इस घटिया वेबसीरीज को एक वेब पोर्टल पर अपलोड किया था। जिसमें भारतीय जवानों का अपमान किया गया।

    देश की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिक, जिनकी वजह से आज हर व्यक्ति सुरक्षित है। आरोप था कि वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों के बारे में कुछ बेहद गलत सीन दिखाए गए थे। अधिवक्ता पाठक ने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ विभिन्न जिलों में मामले दर्ज हैं। इस संबंध में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने भी बेगूसराय कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।

    सामने आई जानकारी के अनुसार इस मामले में वकील ने कहा कि यह मामला राजीव कुमार की अदालत से विकास कुमार की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अधिवक्ता हृषिकेश पाठक ने बताया कि तमिल रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।