पूर्व मिस केरल 2019 की विनर और रनर-अप की हुई मौत, घटनास्थल पर ही गई जान

    Loading

    Former Miss Kerala 2019 winner and runner-up died on the spot: साउथ की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सड़क हादसे में दो मॉडल्स की जान गई है। मिस केरल 2019 विनर एंसी कबीर (Miss kerala miss south india ansi kabeer) और मिस केरल 2019 की रनर अप अंजना शाहजहां (Anjana Shajan) निधन हो गया है। दो मॉडल्स के साथ यह हादसा कोच्चि के Vyttilla में सोमवार तड़के हुआ था। हादसे के बाद तुरंत ही दोनों मॉडल्स की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। 

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अंजना शाहजहां और एंसी कबीर कार में सवार थी। तभी अचानक उनके कार के सामने दोपहियां गाड़ी आ गई। दोपहियां गाड़ी को बचाने की कोशिश में उनकी गाड़ी बेकाबू हो गई। इसके बाद गाड़ी तेजी से पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों मॉडल्स गंभीर रूप से जख्मी हो गई और दुर्घटना पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anjana Shajan💫 (@dr.anjana_shajan)

    अंजना शाहजहां और एंसी कबीर एक फोटोशूट के चलते ट्रैवल कर रही थी। अपने काम खत्म कर दोनों मॉडल्स दो और लोग के साथ कार में सवार होकर यात्रा कर रही थी। इन दोनों लोगों का इलाज Palarivattom के Ernakulam Medical Centre hospital में हो रहा है। मॉडल्स दो की बॉडी अस्पताल में हैं। दोनों के परिवार वाले खबर मिलते ही कोच्चि के लिए रवाना हो गया है।