जावेद अख्‍तर पर भड़के हीमैन धर्मेंद्र, ‘जंजीर’वाले बयान पर कहा- ‘हकीकत पीछे छूट…’

    Loading

    मुंबई: 1973 में रिलीज हुई महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की ‘जंजीर’ (Zanjeer) एक सफल फिल्म थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन  प्रकाश मेहरा ने किया था। ‘जंजीर’ में अमिताभ के अलावा उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) भी अहम भूमिका में दिखाई दी थी। दोनों की जोड़ी उस दौरान काफी पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म में बिग बी के किरदार का नाम विजय था। आगे चलके अभिनेता के लिए ये नाम भाग्यशाली साबित हुआ। अमिताभ के लिए फिल्म ‘जंजीर’ टर्निंग प्वाइंट बनी। इस फिल्म से बॉलीवुड में एंग्री यंग मैन के रूप में उनकी छवि बन गई थी। 

    इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, ‘जंजीर की स्क्रिप्ट हमने धर्मेंद्र के लिए लिखी थी। लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। हम अमिताभ बच्चन को अंतिम उपाय के रूप में देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा, यह वो दौर था जब प्रकाश मेहता पहली बार किसी फिल्म का निर्माण कर रहे थे। उनके पास एक स्क्रिप्ट थी, लेकिन कोई मुख्य किरदार नहीं था। उन्होंने उस समय के कई टॉप अभिनेताओं को फिल्म में अभिनय करने की पेशकश की। लेकिन कोई काम करने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने फिल्म करने से परहेज किया क्योंकि फिल्म में नायक बहुत गंभीर था।’ जावेद के यह बयान वायरल होने के बाद अब धर्मेंद्र ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

    धर्मेंद्र ने उनके बयान में कहा कि ‘कैसे हो जावेद? दिखावे की इस दुनिया में हकीकत अक्सर पीछे छूट जाती है। मैं लोगों को हंसाने में माहिर हूं। यह बहुत अच्छा होता अगर मैं अपने मन में आने वाले हर विचार को बोल पाता।’ अमिताभ-जया के साथ फिल्म ‘जंजीर’ में प्राण, ओम प्रकाश, अजीत खान ने काम किया था। कल्याणजी-आनंदजी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। इस फिल्म का रीमेक 2013 में बनाया गया था। साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने इस रीमेक के जरिए बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।