‘हो गया है प्यार’ म्यूजिक वीडियो का पोस्टर हुआ रिलीज, अर्जुन बिजलानी-सुरभि चंदना नजर आए रोमांटिक

    Loading

    मुंबई: अभिनेता अर्जुन बिजलानी (Actors Arjun Bijlani) और सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। कुछ समय पहले अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट जारी कर ऐलान किया था कि बहुत जल्द अभिनेत्री सुरभि चंदना के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट से जुड़ी किसी तरह की कोई जानकारी अर्जुन ने नहीं दी थी। लेकिन अब ऐलान हुआ है कि अर्जुन बिजलानी और सुरभि चंदना की जोड़ी बहुत जल्द एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे गई। 

    इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘हो गया है प्यार’ (Ho Gaya Hai Pyaar) है। मेकर्स ने अब इससे जुड़ा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है।  इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन दिया- ‘आखिरकार आने वाले गाने का इंतजार खत्म हुआ! “हो गया है प्यार” का टीजर 13 जुलाई 2022 को रिलीज हो रहा है।’ देखें पोस्ट- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Bijlani 🧿 (@arjunbijlani)

    अर्जुन बिजलानी और सुरभि चंदना के इस गाने को सिंगर यासर देसाई ने आवाज दी है। संगीत जीत गांगुली द्वारा प्रदान किया गया है जबकि सुंदर गीत कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए हैं। हो गया है प्यार का टीजर 13 जुलाई 2022 को रिलीज होगा।