Love Again
Photo - jerryxmimi/Instagram

Loading

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही है। हाल ही में उनकी हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ रिलीज हुई है। वहीं उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ (Love Again) 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उनकी इस फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क में रखा गया। जहां प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं।

प्रीमियर में एक्ट्रेस स्टेज पर स्टाइलिश ऑफ शोल्डर गाउन में दिखी थी। जिसे उन्होंने हाई हिल के साथ पेयर किया था। वहीं निक जोनास भी ग्रे सूट में हैंडसम लग रहे थे। इस प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार सैम ह्यूगन भी पहुंचे थे। सैम ह्यूगन ने स्टेज पर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा को एक स्वीट किस दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी पाउट बनाया, लेकिन सैम ने उनकी गर्दन पर किस किया। जिसकी तस्वीर और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

बता दें कि फिल्म ‘लव अगेन’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं। जिसके पति का निधन हो जाता है और पति का नंबर सैम ह्यूगन यूज करते हैं। जिसके बारे में प्रियंका चोपड़ा को मालूम नहीं होता है। वहीं फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी नजर आएंगे। उनका इस फिल्म में कैमियो रोल है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने पति निक जोनास के साथ मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर एंट्री की थीं।