
मुंबई : लीजेंड चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) की बेटी और हॉलीवुड (Hollywood) एक्ट्रेस जोसेफिन चैपलिन (Josephine Chaplin) का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का निधन 13 जुलाई, 2023 को पेरिस में हुआ था, लेकिन उनके परिवार ने इस दुखद जानकारी को शुक्रवार को मीडिया को दी है। 28 मार्च, 1949 को कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मी जोसेफिन चैपलिन, चार्ली चैपलिन की चौथी पत्नी यूजीन ओ’नील की बेटी थीं।
जोसेफिन यूजीन ओ’नील की आठ बच्चों में से तीसरी संतान थीं। खबरों की माने तो चार्ली चैपलिन और यूजीन ओ’नील की शादी 1942 में हुई थी। जिस वक्त दोनों की शादी हुई थी उस वक्त चार्ली चैपलिन 53 साल के थे जबकि यूजीन ओ’नील 18 साल की थीं। जोसेफिन चैपलिन महज तीन साल की उम्र में ही 1952 में रिलीज अपने पिता की निर्देशित और लिखित फिल्म ‘लाइमलाइट’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
जिसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। जिसमें ‘द कैंटरबरी टेल्स’, ‘ए काउंटेस फ्रॉम हॉन्ग कॉन्ग’, ‘विटोरियो डी सिका’, ‘एस्केप टू द सन’, ‘जैक द रिपर’ और ‘लोडेर डेस फाउव्स’ जैसी फिल्में शामिल है। बता दें कि जोसेफिन चैपलिन ने दो शादी की थीं। एक्ट्रेस की पहली शादी बिजनेसमैन निक्की सिस्टोवारिस से हुई थी। जिससे तलाक लेने के बाद उन्होंने जीन क्लाउड गार्डिन से शादी की थी।