जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया गाना ‘Jann Gann Mann’ हुआ आउट, देखें यहां

    Loading

    मुंबई: लेखक-निर्देशक मिलाप मिलन झवेरी इन दिनों अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉन की वीरता के साथ साथ हम दिव्या खोसला कुमार को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाली एक मजबूत महिला नायक के रूप में भी देखेंगे। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही दमदार था। ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में जॉन का दो अलग अलग किरदार में नजर आ रहे है। दिव्या भी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है।  

    जब से फिल्म सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर आउट हुआ है तबसे प्रशंसक दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) की अनोखी जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है। उनके गाने – मेरी जिंदगी है तू और तेनु लहंगा, शहर में हर जगह गूंज रहे है। ऐसे में अब फिल्म का नया गाना ‘जन गण मन’ (Jann Gann Mann) रिलीज हुआ हैं। जॉन ने खुद इस गाने का छोटा सा वीडियो क्लिक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दी हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘तन मन धन से बढकर ‘जन गण मन’, 17 नवंबर को गाना रिलीज हो गया हैं। सत्यमेव जयते 2, सिनेमाघरों में गुरुवार, 25 नवंबर को। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

    भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 गुरुवार, 25 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। सत्यमेव जयते 2 एक्शन ड्रामा और डायलॉगबाजी से भरपूर मनोरंजन देने का वादा करता है। फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में हैं। फिल्म को मिलाप मिलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।