इस दिन बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग करिश्मा तन्ना लेंगी सात फेरे, शादी की तारीख हुई तय

    Loading

    Karishma Tanna to tie the knot with Varun Bangera on February 5: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अदाकारा अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, करिश्मा अपने बॉयफ्रेंड से 5 फरवरी को शादी रचाएंगी। इससे पहले 4 फरवरी से मेहंदी और संगीत सेरेमनी की रस्में होंगी। शादी में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। Etimes ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 फरवरी से करिश्मा और वरुण की मेहंदी और संगीत समारोह होगा। इसके बाद हल्दी और शादी की रस्म होगी।‘

    रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ‘6 फरवरी करिश्मा और वरुण मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। वरुण बंगेरा पेशे से के बिजनेसमैन है। वह रियल एस्टेट का काम करते है। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में 12 नवंबर को चुपचाप सगाई की थी। करिश्मा के करीबी दोस्त ने बताया कि ‘वह अपनी शादी जगजाहिर नहीं करना चाहती है। समय आने पर वह खुद इस बारे में मीडिया से बात करेंगी। वह चाहती है कि वरुण और उनकी शादी काफी पर्सनल हो और इसमें परिवार-खास दोस्त हो उपस्थित रहे। सूत्र ने खुलासा किया, ‘दोनों लगभग डेढ़ साल पहले एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में एक दूसरे के साथ मिले थे। इन दोनों को पहली नजर में एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने डेट करना शुरू किया। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

    आपको बता दें, वरुण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से करिश्मा के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर खलबली मचा दी थी। मालूम हो कि करिश्मा ने कई टीवी शो में अहम किरादर में नजर आ चुकी हैं, जिसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, बाल वीर, नागिन 3 जैसे शो शामिल हैं।