Somy Ali-Salman Khan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali) अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड के दबंग स्टार अभिनेता सलमान खान पर कथित तौर पर निशाना साधते हुए फिर एक बार विवादित पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि एक महिला बीटर, और सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई। कृपया उसकी पूजा करना बंद करें। वह मानसिक रूप से बीमार है आपको पता नहीं है।’

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया हैं। जिसमें एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस भाग्य श्री नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सोमी अली सलमान खान की सबसे चर्चित गर्लफ्रेंड है। इनके अफेयर काफी सालों तक चले।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

    हालांकि, ये रिश्ता इनके शादी तक नहीं पहुंचा बाद में ये अलग हो गए जिसके बाद सोमी अली अमेरिका वापस लौट गईं। वहीं अब उनका ये ताजा पोस्ट एक बार फिर काफी चर्चा में हैं।